प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: शहर में कहीं पोल में आग लगने से आपूर्ति ठप हुई तो कहीं जंपर उड़ने, केबल जलने और तार टूटने से लोगों को दिन-रात बिजली कटौती झेलनी पड़ी। कई इलाकों में मरम्मत कार्य के लिए घंटों ब्लॉक लिया गया, जिससे उमसभरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे। सैनिक कॉलोनी में सोमवार रात पोल में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करेली क्षेत्र में आधी रात के बाद लगातार तकनीकी खराबियां आती रहीं। कब्रिस्तान फीडर की पेटी कट गई, रात साढ़े बारह बजे मुन्ना मस्जिद की पेटी उड़ गई और रात दो बजे मजार फीडर का जंपर उड़ने से कई मोहल्लों की बिजली बाधित रही। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: केबल जली, जंपर उड़े, ट्रिपिंग से बिजली गुल कल्याणी देवी क्षेत्र में श्मशान घाट की बंच केबल जलने से सोमवार रात बिजली गुल रही। अटाला में आला बाला चाय वाला के प...