प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की प्रोत्साहन योजना पर कलाकारों ने सवाल खड़े किए हैं। योजना के अंतर्गत किसी नई नाट्य संस्था को पहले नाटक की प्रस्तुति पर सभागार निशुल्क दिया जाता है लेकिन शुक्रवार को कैनवास फाउंडेशन की ओर से नाटक 'नीली झील' का मंचन नहीं हो सका। अपरिहार्य कारणों से मंचन निरस्त करने के विरोध में कलाकारों ने परिसर में ही केंद्र प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

एनसीजेडसीसी के फेसबुक पेज पर जानकारी एनसीजेडसीसी के फेसबुक पेज पर छह अगस्त को नाटक के मंचन की सूचना दी गई थी। निवेदक में केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय का नाम लिखा था। जिसका मंचन शुक्रवार को शाम 6.30 बजे से होना निर्धारित था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जब...