प्रयागराज, जुलाई 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सैंड आर्टिस्ट अजय गुप्त व उनकी टीम ने शुक्रवार को संगम तट पर स्थित वीआईपी घाट पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आकर्षक रंगोली व 11 हजार दीप प्रज्जवलित किया।रंगोली बनाने में अंजलि यादव, कलश धुरिया, प्रिंस गुप्त, आदित्य त्रिपाठी व शीतल कुमारी शामिल रहीं तो खेमू सैनी व गौरव शुक्ल ने टीम के साथ दीप प्रज्जवलन किया। साथ ही स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार को करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...