प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का मानदेय 20 हजार रुपये करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। संविदा कर्मियों के करीब 350 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनुमति मांगी गई है। कर्मचारियों को दशहरा से पहले वर्दी-जूते और ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने के साथ भर्ती में कथित लेनदेन की शिकायतों की जांच भी कराई जाएगी। शुक्रवार शाम नगर निगम प्रशासन और कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में इन मांगों पर सहमति बनी। नगर आयुक्त साईं तेजा और अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के साथ हुई वार्ता में ये आश्वासन दिया गया।सफाई कर्मियों की यूनियन की मांग पर आउटसोर्स भर्ती में रुपये के लेनदेन की शिकायतों की जांच अपर नगर आयुक्त शादाब असलम की निगरानी में गठित कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया। नैनी ...