Prayagraj News: आईजीआरएस रैंकिंग में फिर पांच पायदान फिसला प्रयागराज
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनशिकायतों के निस्तारण में प्रयागराज की स्थिति एक बार फिर कमजोर हुई है। आईजीआरएस की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिला पांच स्थान नीचे खिसककर 68वें पायदान पर पहुंच गया है। पिछले महीने प्रयागराज 63वें स्थान पर था। लगातार सुधार के बाद रैंकिंग में फिर गिरावट ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।आईजीआरएस की रैंकिंग में पिछले कुछ महीनों में जिले की स्थिति में सुधार देखने को मिला था। प्रशासन की ओर से शिकायतों के निस्तारण और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि पर जोर दिया गया, लेकिन अब रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है। इससे शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि की दोबारा निगरानी की जाएगी। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने बताया कि रैंकिंग में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.