प्रयागराज, अगस्त 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शनिवार को संस्थाओं-संगठनों, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके मिश्रा और पदाधिकारियों ने एमएमए परिसर में ध्वजारोहण किया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने मेडिकल कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. रीना सचान के नेतृत्व में यूपी वन मेडिकल की एनसीसी विंग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में प्राचार्य डॉ. हेमलता, यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज में प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद, डफरिन अस्पताल की मुख्य चि...