प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मरियाडीह और काशीपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम सदर अंकित वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने रसूलपुर काशीपुर उपरहार और रसूलपुर मरियाडीह उपरहार में बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि खाली कराई। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है।

सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला की ओर से कराई गई जांच में रसूलपुर काशीपुर उपरहार और रसूलपुर मरियाडीह उपरहार की बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। जांच के अनुसार, गुड्डू यादव उर्फ नाटे, अबू तैबा, सूरज, कुणाल और राज यादव के नाम कब्जे के मामले में सामने आए हैं। इसके बाद राजस्व निरीक्षक मनोज त्रिपाठी ने लेखपाल महेश मिश्रा, मनीष यादव और सतीश मिश्रा के...