Prayagraj News: अवैध कब्जे के मामले में राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: बारा तहसील में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और न्यायालय के आदेशों के पालन में लापरवाही के मामले में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। एसडीएम बारा डॉ. गणेश कुमार कनौजिया ने इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी को पत्र भेजकर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। एसडीएम की ओर से भेजे गए पत्र में ग्राम सैफपुर, तहसील बारा में सरकारी भूमि पर स्थायी निर्माण कराए जाने की शिकायत मिली थी। आरोप है कि क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक विजयकांत पांडेय और क्षेत्रीय लेखपाल आलोक रंजन ने नियमानुसार कार्रवाई नहीं की। जांच में सामने आया कि भूमि पर बनी स्थायी संरचना को नौ जुलाई को हटाया गया, जबकि संबंधित प्रकरण में न्यायालय की ओर से पहले से ही बेदखली का आदेश पारित किया जा चुका था। उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.