प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: झूंसी शहर का हिस्सा तो बन गया, लेकिन बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम अब भी अधूरा है। क्षेत्र में कई तालाब मौजूद हैं, लेकिन उनके सामने और पानी के प्राकृतिक बहाव के रास्तों पर अवैध कब्जे होने से बारिश का पानी तालाबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। दूसरी ओर, आबादी बढ़ने के बावजूद जल निकासी के लिए पर्याप्त नालों का निर्माण नहीं होने से कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। झूंसी जोन में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पार्षदों ने महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के समक्ष यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पार्षदों ने बताया कि बारिश के दौरान पानी निकलने के पुराने रास्ते अतिक्रमण की चपेट में हैं। कई स्थानों पर तालाबों के आसपास कब्जे कर निर्माण कर लिए गए हैं। इससे जल प्रवाह बाधित होने के साथ ही आसपास के मो...