प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: अल्लापुर स्थित बक्शी बांध बाढ़ पंपिंग स्टेशन के पास 80 फीट रोड पर मुख्य सीवर लाइन धंसने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित मिलने पर महापौर गणेश केसरवानी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर खराब निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। महापौर ने क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश देने के बाद कहा कि मानसून के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने कहा कि सीवर लाइन धंसने से डंड़िया नाले का पानी बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन तक बहुत धीमी गति से पहुंच रहा है। 80 फीट रोड क्रॉसिंग की पुलिया ऊंची, कम क्षमता वाली और कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से भी जल निकासी प्रभावित हो रही है। 80 फीट रोड का बड़ा नाला, जहां बक्शी बांध प...