Prayagraj News: अल्लापुर में जलभराव की महापौर से शिकायत
प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अल्लापुर क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर पार्षद शिव सेवक सिंह ने सोमवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त साईं तेजा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गत दिवस क्षेत्र का निरीक्षण करने पर बघाड़ा नाले से लेकर 80 फीट रोड, इंडिया नाला और आसपास के इलाकों में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल मिली, जिसके कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पा रहा है और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पार्षद ने कहा कि नालों की नियमित सफाई, फंसे मलबे और पुलियों को हटाने, 80 फीट रोड स्थित नाले पर बने बैरियर को हटाकर जल निकासी सुचारु कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.