प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: श्री रामलीला कमेटी अलोपीबाग की ओर से पहली बार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि नरकंकाल ने 'दस रुपये की अगरबत्ती जलाकर दस लाख वाला पति मांग रही हैं' पंक्तियों से तो अशोक बेशरम की 'भीख मांगे जो अदाकारी से बच के रहना तुम उस भिखारी से' पंक्तियों पर खूब ठहाके लगे। उपेंद्र पांडे ने पंक्तियां 'निगाहें झुकती सजदें में वहां सम्मान क्या होगा' सुनाकर जोश भरा। शैलेंद्र मधुर ने पंक्तियों 'अपने अंदर के रावण का आओ मिलकर दहन करें' से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। डॉ. नागेश शांडिल्य, दिनेश पांडे व प्रियंका मिश्रा ने भी काव्य पाठ किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ...कभी बर्बाद मत खुद को किसी की याद में करना, बजी खूब तालियां संचालन डॉ. आ...