प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइंस में शनिवार को सत्र 2026-27 के अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। परीक्षा में प्रथम से पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वालों में विधि श्रीवास्तव, पीहू मौर्य, अनवी, वात्सल, सम्मयक कश्यप, सुजोय कुंदु, देवांश द्विवेदी, अच्युत मिश्रा, अमितेश त्रिपाठी, शिवाय राज सिंह, उर्जित तिवारी, पायल, परमार्थ, आयुष चौरसिया, काव्या श्रीवास्तव और कार्तिकेय गुप्ता शामिल रहे। प्रधानाचार्य इंद्रजीत त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। संचालन अलका जितेंद्र सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...