प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन रवाना होने के बाद दो महिला यात्रियों के पर्स चोरी हो गए। पहली घटना अमृत भारत एक्सप्रेस में हुई। अकोला निवासी विनोद यादव अपनी पत्नी और परिवार के साथ ट्रेन नंबर 01046 अमृत भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज से भुसावल जा रहे थे। रास्ते में गायब हुए पर्स में चांदी की पायल, चांदी की पट्टी, पांच हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि सामान था। दूसरी घटना ट्रेन नंबर 22104 एलटीटी अयोध्या में हुई। मुंबई के बांद्रा निवासी नूरजान सलीम शेख स्लीपर बोगी में यात्रा कर रही थीं। प्रयागराज में नींद खुली तो पर्स गायब था। पर्स में मोबाइल, पांच हजार रुपये, घड़ी, चाबी, दो मंगलसूत्र और तीन आर्टिफिशियल अंगूठियां समेत करीब 28 हजार रुपये का सामान था। प्रयागराज जीआरपी मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही...