प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता झूंसी में कृषि योग्य जमीन को आबादी में दर्शाने के मामले में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसआईटी गठित कर दी है। एडीएम नागरिक आपूर्ति की अध्यक्षता वाली टीम अब दोषियों को तलाश करेगी और अपनी विस्तृत रिपोर्ट देगी। जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।गांव के अमरेश कुमार व अभय सिंह व अन्य ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारी सोरांव से मामले की जांच कराई। अभिलेखागार में रखे दस्तावेजों से जब मिलान किया गया तो पाया गया कि जमीन की आकृति में बदलाव किया गया साथ ही बंदोबस्ती भू-चित्र को भी पूरी तरह से बदल दिया गया। इससे जमीन का उपयोग बदल गया और इसकी कीमत कई गुना तक बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम सीएस, एसडीएम फूलपुर और बंदा...