Prayagraj News: अब 30 अक्तूबर तक जमा होंगे अस्थायी पटाखा बिक्री लाइसेंस के आवेदन
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दीपावली पर अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर से बढ़ाकर 30 अक्तूबर तक कर दी गई है। अब विक्रेताओं का आवेदन फार्म निर्धारित तिथि तक पुलिस मुख्यालय स्थित अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) के कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। इस वर्ष कतिपय पारंपरिक आतिशबाजी विक्रय स्थलों पर उनके मालिकान और संरक्षकों द्वारा अनुमति व अनापत्ति समय से नहीं मिलने की वजह से काफी संख्या में आतिशबाजी व्यवसायी निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सके थे। उनके द्वारा आवेदन की अं तिथि आगे बढ़ा जाने के अनुरोध पर निर्णय लिया गया। विगत वर्ष-2025 के अस्थायी लाइसेंसधारी अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज तीन फोटो और विगत वर्ष दीपावली के अवसर पर निर्गत अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.