प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को खाद वितरण में हो रही परेशानी को देखते हुए जिले की 190 सहकारी समितियों पर खाद बिक्री का समय बढ़ा दिया गया है। अब किसानों को सुबह 7:30 बजे से शाम 7 बजे तक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धान की रोपाई पीक पर और सर्वर डाउन होने से किसान निराशखाद वितरण समस्या सहकारी समितियों के सचिवों ने बताया कि खाद वितरण के दौरान प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों में दिन के समय सर्वर की समस्या अधिक रहती है, जबकि सुबह और शाम के समय नेटवर्क सामान्य होने से मशीनें सुचारू रूप से काम करती हैं। इसी को देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए खाद वितरण का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दस दिनों ...