प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: डाकघर की सेवाओं के साथ अब बैंकिंग सुविधाओं को भी घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए सिविल लाइंस स्थित एक होटल में डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के अधिकारियों ने समन्वय बैठक की। पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव और आईपीपीबी के डीजीएम संजय नाथ ने डिजिटल बैंकिंग, आधार आधारित भुगतान और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया। क्षेत्रीय प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी और वरिष्ठ प्रबंधक अमित कुमार सिंह समेत विभिन्न मंडलों के अधिकारियों ने सेवाओं को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Nawada News: परिवार और समाज को आपस में जोड़ने की महत्वपूर्ण सेवा है डाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...