प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। घर-परिवार होते हुए भी एसआरएन अस्पताल में लावारिस भर्ती अशोक सोनकर का कैंसर वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। उनके गले में कैंसर होने के कारण सही से बोल नहीं पाते हैं। रविवार को परिवार के लोग उन्हें अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। मंगलवार शाम को अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल के निर्देश पर उन्हें लावारिस वार्ड में भर्ती किया गया था। लेकिन गंभीर बीमारी होने के कारण उन्हें लावारिस वार्ड से कैंसर वार्ड में भर्ती किया जाएगा। अशोक की पत्नी व तीन बच्चे सिविल लाइंस बस स्टॉप के पास रहते हैं। लेकिन परिवार का कोई सदस्य उन्हें देखने नहीं आता। यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित अशोक का एसआरएन में उपचार शुरू अशोक के अनुसार वे पहले किसी सीएमओ की निजी गाड़ी चलाते थे, जो महत्मा गांधी मार्ग पर रहते थे। ...