प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय आने वाले पर्यटकों को अब टिकट के लिए कतार में नहीं लगना पड़ रहा है। संग्रहालय में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। पर्यटक संग्रहालय की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट शुल्क 20 और 50 रुपये, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए 500 रुपये निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...