Prayagraj News: अफवाह फैलाने का विरोध करने पर महिला अधिवक्ता व पति से मारपीट
प्रयागराज, नवम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कालिंदीपुरम स्थित बुद्ध विहार कालोनी के एक अपार्टमेंट में अफवाह फैलाने का विरोध करने पर महिला अधिवक्ता और उनके पति की पिटाई कर दी गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित अधिवक्ता प्रीती कुशवाहा की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने पड़ोसी महिला रूबी पांडेय और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। बुद्ध विहार कालोनी, राजरूपपुर के ब्लॉक एल-2 स्थित फ्लैट नंबर 401 में रहने वाली अधिवक्ता प्रीती कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की शाम उनकी एक सहेली व परिचित फ्लैट पर आए थे। सहेली को लेने आए उसके पति से सीढ़ियों पर कुछ बहस हो गई थी। इसी बात को लेकर फ्लैट नंबर 301 में रहने वाली पड़ोसी रूबी पांडेय ने तंज कसते हुए कालोनी में झूठी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.