प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: साइबर ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर आपराधिक वीडियो देखने के मामले में एफआईआर दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर एक व्यक्ति से दो लाख 13 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने और झूंसी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवनगर निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उन पर आपराधिक वीडियो देखने का आरोप लगाया और गिरफ्तारी की धमकी दी। कार्रवाई से बचाने के नाम पर रुपये मांगे गए। यह भी पढ़ें- Noida News: क्रेडिट कार्ड बनाने के बहाने ठगी डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल दो लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की...