प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता रिजर्व पुलिस लाइन में तीन दिवसीय 74वीं अन्तर्जनपदीय वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की कुल सात जनपदों की टीमों ने भाग लिया। इनमें कमिश्नरेट प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूट शामिल रहे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 90 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त लाइंस नीरज पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला कमिश्नरेट प्रयागराज और जनपद प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल कमिश्नरेट प्रयागराज बनाम जनपद फतेहपुर के बी...