प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 108 एंबुलेंस ने उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद अधेड़ की पहचान शाहगंज सब्जी मंडी निवासी 52 वर्षीय अफरोज के रूप में हुई। अफरोज को एंबुलेंस कहां से अस्पताल ले गई, इसे लेकर संशय रहा। सूत्रों के मुताबिक अफरोज की मौत किसी होटल में हुई। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...