प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: अधिवक्ता और नगर निगम कर्मचारी के बीच चार दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर नगर निगम कर्मी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। झूंसी के आजाद नगर निवासी अधिवक्ता लालचंद बिंद का आरोप है कि वह पत्नी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के जोन कार्यालय जोन-8 झूंसी का पांच-छह महीने से चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार पांडेय उनसे रुपये की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। मामले में पहले नगर निगम कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं मंगलवार को अधिवक्ता लालचंद बिंद की तहरीर पर पुलिस ने नगर निगम कर्मी आशीष कुमार पांडेय के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिवक्ता...