प्रयागराज, सितम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। राजापुर तिराहा निवासी अधिवक्ता आफताब खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कॉफी हाउस में थे, तभी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई।आरोप है कि कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रियांश बताया और जिया डेनिस खंजरिया निवासी अहमदाबाद के साथ मिलकर उनसे अभद्रता की। अधिवक्ता के मुताबिक घटना से वह मानसिक रूप से आहत और भयभीत हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...