Prayagraj News: अधिवक्ता को घेरकर पीटा, असलहा अड़ाकर दी धमकी
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता को घेरकर मारपीट और असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। अधिवक्ता अनिल कुमार यादव की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मान सिंह यादव, नागेंद्र यादव और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अनिल कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ सितंबर को मुकदमे की तारीख पर न्यायालय के कार्यालय में पत्रावली पर हस्ताक्षर करने गए थे। हस्ताक्षर करने के बाद लौटते समय चैनल गेट के बाहर मान सिंह यादव, नागेंद्र यादव और उनके अज्ञात साथियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नागेंद्र यादव ने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी ने अधिवक्ता को लात-घूंसों से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.