प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: जिला कचहरी के सामने बुधवार को अधिवक्ताओं ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नवाबगंज में साथी अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का विरोध जताते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। करीब पांच घंटे तक चले चक्काजाम की वजह से कचहरी के मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। एसीपी कर्नलगंज विवेक यादव और एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह ने समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नवाबगंज में जिला कचहरी के अधिवक्ता से कुछ लोगों ने मारपीट की। लेकिन, नवाबगंज थाने में तहरीर दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि, हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। अधिवक्ताओं ने चक्काजाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसीपी कर्नलगंज विवेक यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ...