प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट इलाके में एक अधिवक्ता ने साथ रह रहे युवक पर उनकी स्कॉर्पियो चोरी से ले जाकर दुर्घटनाग्रस्त करने और उनके आधारकार्ड का इस्तेमाल कर विधानसभा सचिवालय का फर्जी कार पास बनवाने का आरोप लगाया है। कैंट पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शौर्य प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अधिवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव की तहरीर के मुताबिक, 18 अप्रैल को उनकी गैरमौजूदगी में उनके साथ रह रहे शौर्य प्रताप ने कमरे से स्कॉर्पियो की चाबी निकाल ली और वाहन लेकर चला गया। आरोप है कि ऑकलैंड रोड पर तेज रफ्तार में वाहन चलाने के दौरान स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद आरोपित के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट न दर्ज ...