प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: उतरांव थाना प्रभारी पर वसूली का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट गेट पर ताला जड़ दिया। ताला जड़ने के बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और दरोगा को निलंबित करने की मांग रखी। इस बीच वहां मौजूद लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। सुबह लगभग 11:30 बजे अधिवक्ता कलक्ट्रेट मुख्य गेट पर पहुंचे और जंजीर से गेट बांधकर प्रवेश को रोक दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। इस दौरान तमाम लोग कलक्ट्रेट परिसर में आने के लिए परेशान हुए। कुछ लोग कोषागार के रास्ते अंदर गए और कुछ लोग पीछे के रास्ते से प्रवेश पा सके। इस कारण कचहरी रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति हो गई। बाद में कुछ अफसरों ने ज्ञापन लेकर इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से करने की बात कही तो ताला खोल दिया गया। दोपहर 12 ...