प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जलभराव से जिलों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने नया रास्ता निकाला तो लेकिन बिना सोचे काम करने से समस्या बढ़ रही है। जार्जटाउन में सफाई के दबाव में निगम के कर्मचारियों ने सभी जालियों को निकाल दिया। उद्देश्य था कि इससे पानी जल्दी निकल जाएगा और समस्या नहीं रहेगी, लेकिन जालियां निकलने के बाद कूड़ा भी नाले में चला गया और जो पानी दो दिन पहले तक तेजी से निकल रहा था, उसके निकलने की रफ्तार धीमी हो गई। जार्जटाउन के पार्षद अशीष द्विवेदी ने बताया कि 60 साल पहले का जो नाला तलाशा गया था, उससे पानी बेहद धीमी गति से निकल रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नौ दिन से जारी सफाई या दिखावा, हाल वही है हमारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...