प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कसारी-मसारी में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त भूखंड पर भूमि पूजन किया, लेकिन लूकरगंज और कसारी मसारी का भूमि पूजन महज शुरुआत है। अतीक की बेनामी संपत्तियों की तलाश तो जारी ही है, साथ ही उसके परिवार की काली संपत्ति की तलाश भी जारी है। इस क्रम में सबसे पहले जिस जमीन की तलाश जा रही है, उसमें अतीक की फरार बेगम शाइस्ता की एक एकड़ जमीन है, जो ऐरावत चौराहे के पास बताई जा रही है। जिस पर पीडीए जल्द ही शिकंजा कसकर गरीबों के लिए छत बनाएगा। करेली, करबला, गौसपुर-कटुहला, करैलाबाग, नीवा, कसारी मसारी जैसे तमाम क्षेत्रों में माफिया अतीक अहमद ने अपने नाम बड़ी संख्या में जमीन कब्जा कर रखी थी। इसमें से कुछ भूखंडों पर कार्रवाई हुई और लूकरगंज के एक भूखंड पर प्रधानमंत्री आवास ब...