प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के करीबी खालिद जफर की अवैध प्लॉटिंग पर शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण फिर बुलडोजर चलाया। हालांकि पीडीए का प्रवर्तन दल जोन-2 में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा तो विरोध भी हुआ। कालिंदीपुरम के शादाब चौराहे पर विरोध के चलते कार्रवाई शुरू नहीं हो पा रही थी। प्रवर्तन दल के साथ गई फोर्स ने मोर्चा संभाला तब ध्वस्तीकरण शुरू किया।

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई पीडीए ने खालिद जफर की कई अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों को तोड़ा। जोनल अधिकारी सूरज पटेल के नेतृत्व में पीडीए के प्रवर्तन दल ने धूमनगंज थाना क्षेत्र के शादाब चौहारा कालिंदीपुरम में 150 वर्गमीटर से अधिक भूमि पर बनाए गए रियल एस्टेट कार्यालय को तोड़ दिया। इसके बाद एयरपो...