प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: अधिवक्ता अजीत कुमार श्रीवास्तव को समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। पूर्व में प्रयागराज विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे अजीत कुमार श्रीवास्तव को समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने मनोनीत किया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अजीत कुमार श्रीवास्तव को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह, सपा के राष्ट्रीय सचिव इंद्रजीत सरोज ने हर्ष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...