Prayagraj News: अग्रसेन समाज आयोजित करेगा रॉयल कपल वॉक
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अग्रसेन युवा महिला मंडल की ओर से 25 अक्तूबर को अग्रसेन दीपावली मेला का आयोजन किया जाएगा। समाज ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार मेले का आकर्षण रॉयल कपल वॉक होगा। जिसके लिए 18 अक्तूबर को ऑडिशन लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पति-पत्नी एक साथ स्टेज पर रैंप वॉक करेंगे। इसका ग्रैंड फिनाले दीपावली मेला वाले दिन किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल को परिधान आपत्तिजनक प्रतीत होने पर प्रतिभागी का फॉर्म निरस्त करने का अधिकार होगा। इस प्रतियोगिता में अग्रवाल परिवार के विवाहित दंपत्ति भाग ले सकते हैं। विजेताओं के अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.