प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती समारोह के तहत रविवार को रॉयल गार्डन, कटरा में सम्मान समारोह आयेाजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि स्क्वाड्रन लीडर वीके मित्तल रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, आईपीएस सागर जैन, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, विनय कुमार अग्रवाल, सीए इन्दु गोयल, डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल, संजय गुप्ता, अमिताभ गर्ग, राकेश अग्रवाल और रघुवीर सरन अग्रवाल को अग्ररत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।डॉ. बृज बिहारी अग्रवाल, महादेव प्रसाद अग्रवाल को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन जंयती समारोह समाज की एकता, समरसता और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का अवस...