Prayagraj News: अंडरग्राउंड केबल कटने और तार जलने से घंटों गुल रही बिजली
प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: बारिश, केबल फाल्ट, ट्रांसफॉर्मर खराबी और मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं डंपर से खंभा टूटा तो कहीं जेसीबी की खोदाई में अंडरग्राउंड केबल कट गई। कई जगह ब्लॉक लेकर काम होने से लोगों को बिजली के साथ पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। प्रीतमनगर में ज्ञान हलवाई के पास देर रात डंपर केबल में फंस गया। इससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तार लटकने लगे। बुधवार सुबह शिकायत पर बिजली विभाग ने ब्लॉक लेकर नया खंभा लगवाया और तार ठीक कराए। करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बंद रही। रामबाग उपकेंद्र के शिवाजी पार्क फीडर में सुलाकी चौराहे पर जेसीबी से खोदाई के दौरान अंडरग्राउंड केबल कट गई। इसे ठीक करने में घंटों लगे। रानीमंडी हसन मंजिल कब्रिस्तान के पास सर्विस केबल में आग लगने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.