प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण कसारी-मसारी में प्रस्तावित पद्मलोक आवास योजना को आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का नया मॉडल बनाएगा। 16 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इस योजना में सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा से बिजली जलेगी। इसके लिए परिसर में फ्लैटों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि सीवर के गंदे पानी के शोधन के लिए एमबीबीआर तकनीक आधारित आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना है, जिससे शोधित पानी का उपयोग हरित क्षेत्रों और अन्य गैर-पीने योग्य कार्यों में किया जा सकेगा। इस तकनीक में प्लास्टिक के जरिए पानी में गंदगी को खाने वाले बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया जाता है।उपाध्यक्ष यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पीडीए...