नई दिल्ली, जुलाई 31 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी में चल रही अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में सॉल्वर गैंग के जरिए बड़े स्तर पर नकल कराने के संगठित खेल का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ की छापेमारी में संस्थान के प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी और चार अनुदेशकों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि परीक्षार्थियों से चार-चार हजार रुपये लेकर उनकी जगह सॉल्वर बैठाकर ऑनलाइन परीक्षा दिलाई जा रही थी।छापेमारी में क्या मिला छापेमारी में पांच लाख दस हजार रुपये नकद समेत परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद की गई। एसटीएफ अब गिरोह के मास्टर माइंड आईटीआई बांदा के अनुदेशक धीरंजन कुमार समेत आठ वांछितों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 11 जुलाई से 8 अग...