प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर में पुलिस ने गुरुवार को 64 डिब्बा नकली खाद बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ईआइपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि के साथ पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग की। इसमें तीन दुकान से गल्फ यूरिया की 21, टाटा यूरिया की 43 बाल्टी नकली उत्पाद बरामद हुए। पुलिस में मामले में दुकानदार राकेश कुमार, धीरेंद्र रावत और भानू प्रताप सिंह पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...