Pratapgarh Kunda News: 50 साल पुराना मकान जेसीबी से गिराने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सुजान पट्टी गांव निवासी और नगर पंचायत रामगंज के निवासी अंकित यादव ने गांव के कुछ दबंगों पर जेसीबी लगाकर उनका करीब 50 साल पुराना मकान गिराने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, घटना 21 सितंबर की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। कार्रवाई न होने पर वह न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बुधवार सुबह 11:30 बजे अंकित यादव ने एसडीएम सुनील कुमार को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने जेसीबी मशीन लगाकर मकान को गिरा दिया। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। शिकायत के बावजूद पुलिस स्तर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उसने तहसील प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम सुनील कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.