प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़/दयालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के चिलावा गांव की दलित बस्ती में ट्रांसफॉर्मर फुंकने की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। इस पर ग्रामीणों के प्रदर्शन किया और आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 17 अगस्त के अंक में '10 दिन से फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने से बिफरे ग्रामीण, प्रदर्शन' शीर्षक से खबर प्रमुखता से छापी तो महकमे में खलबली मच गई। खबर प्रकाशित होने के महज 48 घंटे के भीतर विद्युत विभाग हरकत में आया और बस्ती में नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। भीषण गर्मी में 12 दिनों से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली। घरों में पंखे और कूलर चलने लगे तो बस्ती में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्रव...