प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 16 -- Pratapgarh Kunda News: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कॉन्फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड (एआईसीबी) की ओर से 25 नवंबर को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विशेष खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी। एआईसीबी की संगठन सचिव मंजुला रथ ने बताया कि इस स्पर्धा में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट एवं फुटबॉल मैच खेले जाएंगे, जिसमें खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्मय से समाज में समावेश को बढ़ावा देना, दृष्टिबाधिता को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और दिव्यांगजनों की क्षमताओं को समाज के सामने लाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...