Pratapgarh Kunda News: 22 से वितरित होगा आलू का बीज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 21 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को आलू बीज का वितरण गुरुवार 22 अक्तूबर से किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शासन से 261 कुंतल आलू बीज प्राप्त हुआ है। इसका वितरण किसानों को प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर कार्यालय से किया जाएगा। आधारित प्रथम सीड साइज की दर 3,630 रुपये प्रति क्विंटल, आधारित द्वितीय सीड साइज की दर 3,480 रुपये, आधारित प्रथम ओवर साइज की दर 3,040 रुपये और आधारित द्वितीय ओवर साइज की दर 2,980 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। सफेद और लाल आलू की प्रजातियों की विक्रय दरें एक समान रहेगी। समस्त आलू उत्पादक किसानों को शासन की ओर से आलू बीज की सभी प्रजातियों पर 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से छूट/अनुदान दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.