Pratapgarh Kunda News: 21 जुलाई को 21 हजार पौधे रोपेंगे कर्मचारी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 21 जुलाई को अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर 21 हजार पौधे रोपने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक मंत्री को पत्र जारी कर तैयारियां करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए पौधे के चारों ओर लकड़ी आदि से घेराबंदी करना अनिवार्य है। पौधे रोपने के लिए ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों और सम्बंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और बीडीसी को आमंत्रित किया जाए। ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.