प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। बेल्हा आए प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने तुलसीसदन में आयोजित समारोह में उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर का डेमो और 20 लाभार्थी को अंत्योदय राशन कार्ड दिया। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं जानी। समारोह की शुरुआत प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: ब्लॉक और निकायों में क्लीन स्...