प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन की मतदान प्रक्रिया शुक्रवार 17 जुलाई को दोपहर तक संपन्न होगी। एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों की समिति गठित हुई है। समिति में ओम प्रकाश खंडेलवाल, रमेश बहादुर, नसीम, ज्ञानेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, संदीप सिंह, अंजनी सिंह, लालचंद्रधर सिंह आदि चुनाव में सहयोग करेंगे। संगठन के 356 मतदाता अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान करेंगे। शुक्रवार सुबह आठ से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। शनिवार सुबह नौ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। शाम तक परिणाम भी घोषित होंगे। मतदाता अधिवक्ता को मतदान के दिन सीओपी पहचान पत्र ले आना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दु...