प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ राम मोहन मीना ने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनी। कुल 157 शिकायतों में 11 शिकायतों का प्रभारी डीएम ने मौके पर निस्तारण किया। जबकि शेष शिकायतों का सत्यापन शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन सम्बन्धी मामले के निस्तारण में लापरवाही देख राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।शिकायतों की सुनवाई के दौरान सीडीओ ने जमीन से जुड़े मामलों के बार-बार सामने आने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने नवागत एसडीएम वाचस्पति सिंह, तहसीलदार रवि यादव को औचक चेकिंग के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: संपूर्ण समाधान दिवस : 151 शिकायतों...