प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जिससे उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की सप्लाई बाधित रही। दोपहर से आधी रात के बाद तक लोग बिन बिजली के बेहाल रहे। आधी रात के बाद 33 हजार वोल्टेज लाइन का फॉल्ट सही होने के बाद सप्लाई बहाल हो सकी। स्थानीय तहसील के रायपुर तियाई, भटनी विद्युत उपकेंद्र के बीच 33 हजार वोल्टेज लाइन लाइन में बुधवार को दोपहर में हवा के साथ हुई बारिश से फॉल्ट हो गया। फॉल्ट से भटनी विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। ठप हुई सप्लाई से उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों की सप्लाई ठप हो गई। इसके साथ ही भटनी में स्थित फैक्टरी की भी सप्लाई बाधित हो गई। बुधवार को दोपहर से रात 12 बजे के बाद तक सप्लाई बाधित रही। आधी रात के बाद 33 हजार वोल्...