Pratapgarh Kunda News: 112 शिकायती पत्रों में से तीन का हुआ निस्तारण
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इसमें 112 शिकायत पत्र आए, जिसमें तीन शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि मौके पर संबंधित अधिकारी जाकर दोनों पक्षों की बात सुनकर शिकायत पत्र का निस्तारण करें। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। समाधान दिवस में एसडीएम अनुराग सिंह, सीओ प्रशांत राज हुड्डा, तहसीलदार रवि यादव, नायाब तहसीलदार अंकित सिंह ने भी फरियादियों की समस्या सुनी। संबंधित विभाग को निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गौरा अमित दुबे, निरीक्षक अरुण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.